हमर छत्तीसगढ़
22 फरवरी को होगी साय कैबिनेट की बैठक

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को होने जा रही है। इस बैठक में सभी मंत्रियों को शामिल होने कहा गया है। इसकी सूचना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से सभी कैबिनेट मंत्रियों को भेजी गई है। सत्र से ठीक पहले हो रही यह मीटिंग अहम मानी जा रही है। इससे पहले अंतिम बैठक निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले हुई थी। इस बैठक में बजट से जुड़े प्रपोजल पर मंत्रियों की सहमति लेकर इसे सदन में पेश किया जाएगा। बैठक में नई भर्तियों, प्रदेश में किसानों से जुड़ी नई योजनाएं, माइनिंग फंड के प्रयोग, जलापूर्ति की योजनाओं से जुड़े मसलों पर फैसला लिया जा सकता है।